इलैक्ट्रीशियन द्वारा मरम्मत या सुधार कार्य में हाथ के औजारों का प्रयोग किया जाता है जिनकी अपनी अलग-अलग विशिष्टताएं होती है।
सारणी में समस्त इलैक्ट्रीशियन के हस्त औजारों व उनके उपयोग को बताया गया है-
- हस्त औजार नाम- इन्सुलेटेड कोम्बीनेशन प्लायर,आकार -150mm, 200mm ,उपयोग - इसका प्रयोग तारों को काटने, मुंह को पकड़ने व मोड़ने में किया जाता है।
- इन्सुलेटेड साइड कटिंग प्लायर- आकार -150mm, 200mm , उपयोग- ताम्बे के तार को काटने में प्रयुक्त होता है।
- इन्सुलेटेउ राउण्ड नोज प्लायर, आकार -150mm, 200mm , उपयोग- अधिक गेज के तारों को काटने में प्रयुक्त होता है।
- इन्सुलेटेड स्क्रू ड्राइवर (पेचकस), आकार -100, 150, 200, 250, 300mm, उपयोग- इसका प्रयोग स्क्रू को खोलने व कसने में किया जाता है।
- बाल पेन हैमर, आकार -125, 250, 500 व 1 किलो, उपयोग- मिट्टी की दीवारों में झिर्रियां बनाने में काम आता है।
- क्रॉस पीन हैमर, आकार-115 ग्राम 250 व किलो , उपयोग- लोहे के तार व पत्ती को सीधा करने में।
- स्ट्रेट पीन हैमर, आकार-125, 250 व 500 ग्राम, उपयोग- शीट मैटल कार्य में।
- बॉल पीन हैमर, उपयोग- वस्तु पर चोट मारने में
- कोल्ड चीजल, आकार-200mm, उपयोग- मोटर रिपेयरिंग में।
- टेनन सॉ, आकार- चोड़ाई 100mm लम्बाई 250mm, उपयोग- बोर्ड को काटने में।
- राग प्लग टूल, आकार-150mm, उपयोग- पत्थर की दीवार में छेद करने में।
- पोकर, उपयोग- लकड़ी में पेच को सीधा करने में।
- बुडन सॉ, आकार-300mm, उपयोग- लकड़ी को काटने में।
- फरमर चीजल, आकार-12.5, 20, 25, 35mm, उपयोग- बैटन व केसिंग-क्रेपिंग में जोड़ तैयार करने में।
- एडजेस्टेबल रिंच, आकार-150mm, उपयोग- नट खोलने व कसने में।
- क्रिन्पिंग टूल, आकार- 150mm, उपयोग- थिम्बल (लग) को दबाने में।
- जिम लैट , आकार- 150mm, , उपयोग- लकड़ी में छेद करने में।
- औगर, आकार- 150mm, उपयोग- मोटी लकड़ी में छेद करने में।
- स्पैनर, उपयोग- नटों को खोलने व कसने में।
- इलैक्ट्रीशियन नाइफ, उपयोग- तारों का इन्सुलेन उतारने में।
- वायर स्ट्रीपर, उपयोग- पी.वी.सी. वायर से इन्सुलेशन उतारने में।
- फेज टैस्टर, आकार-500V, उपयोग- फेज की टेस्टिंग में।
- फ्लैट फाइल, आकार-250mm, उपयोग- यदि किसी जॉब पर से घिसाई करके लोहे की परत हटानी है तो यह काम आती है।